धनबाद: करंट से मृत व्यक्ति की पत्नी को विधायक ने सौंपा एक लाख का चेक
Tundi : पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मैयरानवाटाड पंचायत के स्व मोहन रक्षित की पत्नी मिताली रक्षित को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपए का चेक सौंपा. बताते चलें कि 2 साल पहले 2020 में रात के वक्त मोहन रक्षित गांव के नजदीक मंदिर के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे. बुरी तरह से झुलस जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी. घर में सभी के पालन-पोषण का खर्च वह खुद उठाते थे. उनकी मृत्यु हो जाने पर घर की हालत बहुत ही दयनीय हो गई. घर में वृद्ध माता-पिता, पत्नी तीन छोटी छोटी बच्चियां और एक दिव्यांग भाई है. सोमवार 6 मार्च को विधायक श्री महतो ने चेक प्रदान करते हुए कहा कि आगे भी वह पीड़ित परिवार को हर सरकारी लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे. इस अवसर पर स्थानीय पंचायत की मुखिया खमा मोदक, 20 सूत्री अध्यक्ष नरेश मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कु, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मुर्मू, झामुमो नेता बसंत महतो, पूर्व जिप सदस्य सुनील मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि विपिन दा, उप मुखिया, चिंतामणि दा, सूवर्न दा, समाजसेवी शंकर दे, समाजसेवी परिमल दे, राजा बाबू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment