Search

 
 
 

धनबाद: बैंक मोड़ थाना प्रभारी डॉ पीके सिंह व सहयोगियों को विधायक ने किया सम्मानित

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुथुट फाइनेंस में मंगलवार 6 सितंबर डकैती को नाकाम करने वाले बैंकमोड़ थाना प्रभारी डॉ पीके सिंह व उनके सहयोगियों को धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने 7 सितम्बर को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि 6 सितम्बर को बैंक मोड़ मटकुरिया रोड स्थित मुथुट फाइनेंस में डकैतों से मुठभेड़ में बैंक मोड़ थाना प्रभारी पी के सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया. लूट की घटना को विफल करने में उनकी भूमिका सराहनीय है. उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से निश्चय ही अपराधियों का मनोबल टूटेगा और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा. इस तरह की घटनाओं से डरे सहमे व्यापारी भी भयमुक्त होकर व्यवसाय कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि पकडे गए दो लोगों से पूछताछ में कई बड़ी घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-handed-over-the-body-of-shubham-who-was-killed-in-the-muthoot-robbery-case-to-his-family-members/">धनबाद:

मुथुट डाका कांड में मारे गए शुभम का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही