Putki : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंडरकनाली में डीएमएफटी फंड से करीब 1.50 करोड़ रुपए की लागत से हुए निर्माण कार्यों व सुविधाओं का मंगलवार को उद्घाटन किया. स्कूल परिसर में एसेंबली स्टेज, हॉल, वाटर स्टोर टैंक, शौचालय, ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट, चहारदीवारी, पार्किंग शेड आदि का निर्माण हुआ है. विधायक ने कहा कि डीएमएफटी मद से स्कूल में जरूरी काम हुए हैं. इससे बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई का स्तर भी बेहतर हो सकेगा. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मूर्मू, पंडरकनली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश पासवान, मनोज मालाकर, कपिलदेव पासवान, सुप्रभात कुमार, राजेश रजक, बालमुकुंद राम, कल्याण महेश चटर्जी, नीता कुमारी, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-revealed-in-digambar-jain-temple-katras-2-arrested/">धनबाद
: दिगंबर जैन मंदिर कतरास में हुई चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: दिगंबर जैन मंदिर कतरास में हुई चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment