Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ने व्यवसायियों को दिया राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद के विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कृषि बाजार समिति पहुंचा. विधायक ने कृषि बाजार के व्यापारियों को अयोध्या से आए अक्षत और श्रीराम मंदिर के उद्घाटन का आमंत्रण कार्ड  दिया.  प्रतिनिधिमंडल में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल व इस्कॉन मंदिर धैया की टीम शामिल थी. इस्कॉन की टीम गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते और भक्ति गीत गाते चल रही थी. बाजार समिति में घूम-घूम कर अक्षत और आमंत्रण कार्ड बाटा गया. विधायक ने  व्यवसायियों से अपील की कि 22 जनवरी को अपने घरों व मंदिरों में दीप जलाएं और दिवाली मनाएं. इस अवसर पर सुनीता माता, दामोदर प्रभु, शैलेश कुमार, शशिनाथ झा, राजकुमार अग्रवाल, विनोद गुप्ता, विकास कंधवे, दीपू कटेसरिया, सुरेन्द्र जिन्दल, संतोष अग्रवाल, सुधीर बंसल, विक्की सावरिया आदि मौजूद थे.

चैंबर ने ग्रामीणों के बीच  कंबल का किया वितरण 

Dhanbad : सरायढेला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रविवार को गोविंदपुर प्रखंड की मरिचो पंचायत में जरूतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान टीम बेहराडीह, भोलमारा डिग्री, पंजनियां, घनुवाडीह, ताराजोरी आदि गांवों में गई और गरीब ग्रामीणों को  कंबल व गर्म कपड़े दिए. टीम में  चैंबर अध्यक्ष शिव आशिष पांडेय, सचिव आशुतोष कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष कालीचरण प्रसाद, रंजीत कुमार महतो, श्रवण सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, संजय सोनी, चंद्रभूषण प्रसाद, बिजेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-councilor-and-women-police-station-in-charge-clashed-in-the-market/">धनबाद

: पूर्व पार्षद और महिला थाना प्रभारी भिड़े बीच बाजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही