Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विधायक ने तोपचांची में 3.90 किमी सड़क का किया शिलान्यास

Topchanchi : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 23 जनवरी को तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड में 3.90 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. लेदाटांड से बेलमी तक इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होना है. विधायक ने कहा कि सड़क काफी जर्जर हो गई थी. ग्रामीणों को आने- जाने में काफी दिक्कत हो रही थी. सड़क बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, लेदाटांड़ मुखिया के प्रतिनिधि रोहन महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सड़क की शिलान्यास पट्टिका पर योजना की राशि अंकित नहीं है, जबकि नियमत: किसी भी सरकारी योजना के बोर्ड पर राशि समेत योजना से संबंधित हर जानकारी लिखना जरूरी है. सवाल उठने लगे हैं. आखिर किस मंशा से संवेदक ने बोर्ड पर योजना राशि अंकित नहीं करवाई, यह कह पाना मुश्किल है. राशि अंकित नहीं होने से योजना में भ्रष्टाचार होने की भी आशंका है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-inauguration-of-ict-lab-in-agyarkund-middle-school/">धनबाद

: एग्यारकुंड मध्य विद्यालय में आईसीटी लैब का उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही