Search

 
 
 

धनबाद : विधायक मथुरा महतो ने बिरहोरों संग मनाया नववर्ष

 
Topchanchi : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नए साल के पहले दिन एक जनवरी को चलकरी गांव में आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के साथ पिकनिक मनाया. ढोल-नगाड़े की थाप पर लोगों ने नृत्य कर नववर्ष का आनंद उठाया. इस मौके पर मथुरा प्रसाद महतो ने बिरहोर महिला-पुरुषों के बीच कंबल, शॉल व ऊनी कपड़ों का वितरण किया. ज्ञात हो कि पहले नववर्ष पर बिरहोर समुदाय के लोग झुंड बनाकर तोपचांची झील पहुंचते थे और वहां पिकनिक मनाने आने वाले लोगों से मांग कर खाना खाते थे. इसे देखते हुए ही विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रत्येक वर्ष नए साल के दिन उनके ही गांव में पिकनिक का आयोजन शुरू कर दिया, ताकि बिरहोरों का दूसरों के पास जाकर भोजन के लिए हाथ फैलाना ना पड़े. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-collided-with-a-vehicle-parked-on-the-side-of-nh-in-topchanchi-driver-injured/">धनबाद

: तोपचांची में एनएच किनारे खड़े वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही