Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विधायक मथुरा महतो ने किया ‘खोरठा गाइड सह प्रैक्टिस वर्क बुक ’ का लोकार्पण

Advertisement
Advertisement

समारोह में विशिष्ट अतिथि खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी सहित कई गणमान्य मौजूद

Dhanbad : मनोरंजन दास लिखित  खोरठा गाइड सह प्रैक्टिस वर्क बुक " नामक पुस्तक का लोकार्पण टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 27 जुलाई गुरुवार को सिजुआ में किया. विधायक ने कहा कि सम्पूर्ण जानकारी से भरी यह पुस्तक झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए  भी उपयोगी है. उन्होंने पुस्तक के लेखक के प्रयास को सराहनीय बताया है. इस अवसर पर खोरठा के सम्मानित साहित्यकार,कवि, गीतकार विनय तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. उन्होंने भी उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी. लेखक मनोरंजन दास ने कहा कि उनकी पुस्तक झारखंड के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को समर्पित है. किताब की भाषा को सरल एवं सटीक बनाने की भरपूर कोशिश की गई है, ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सकें. झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने भी विश्वास जताया कि कठिन परिश्रम से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी. खोरठा अभिनेता अमन राठौर ने कहा कि पुस्तक विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी. लोकार्पण समारोह में समाजसेवी राजीव तिवारी, बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, परितोष महतो,  दिनेश महतो, संतोष महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही