Search

 
 
 

धनबाद : विधायक मथुरा महतो ने विधानसभा में उठाया तोपचांची झील के सौंदर्यीकरण का मुद्दा

 
Topchanchi : तोपचांची झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पर्यटक परिवार के साथ आते हैं. लेकिन देख-रेख के अभाव में झील का अस्तित्व ही खतरे में है. टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मंगलवार को विधानसभा के शून्य काल में तोपचांची झील के सौंदर्यीकरण का मामला उठाया. उन्होंने तोपचांची झील पहुंचने वाले सैलानियों की समस्याओं से सदन को अवगत कराया. कहा कि अधूरी सड़क व जर्जर पुलिया की वजह से पर्यटक पूरी झील का भ्रमण नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने सरकार से तोपचांची झील का सौंदर्यीकरण व जर्जर सड़क और पुलिया का जीर्णोद्धार कराने की मांग की. ज्ञात हो कि झील के प्रवेश द्वार से अंदर के क्षेत्र का विकास नहीं होने के कारण झील का अस्तित्व ही संकट में है. झील के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए की योजना बनती है, लेकिन राशि की बंदरदबांट का सौंदर्यीकरण की खानापूर्ति कर दी जाती है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-1229-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">

गिरिडीह : रोजगार मेले में 1229 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही