Search

 
 
 

धनबाद : विधायक मथुरा महतो ने किया नई पुस्तक ‘सबले सोहान खोरठा’ का विमोचन

 

परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुस्तक उपयोगी होगी पुस्तक

Dhanbad: खोरठा के सुप्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी के साथ टुंडी विधायक मथुरा महतो ने रविवार 20 अगस्त को सिजुआ स्थित अपने आवास पर लेखक रोहित सिंह की नई पुस्तक ‘सबले सोहान खोरठा’ का विमोचन किया. विधायक ने बताया कि पुस्तक मार्गदर्शन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है. खरोठा भाषा में संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य, नगरपालिका, औद्योगिक प्रशिक्षण परीक्षा की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी. उन्होंने लेखक के प्रयास की सराहना की. गीतकार श्री तिवारी ने कहा कि रोहित का प्रयास काफी सराहनीय है. उम्मीद है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी. लेखक ने कहा कि उनकी यह पुस्तक झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को समर्पित है. किताब को सरल एवं सटीक बनाने की भरपूर कोशिश की गई है, ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सकें. स्नातक स्तरीय सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. समारोह में बाबूनाथ महतो , बसंत महतो, परितोष महतो,  दिनेश महतो,समाजसेवी राजीव तिवारी, दिनेश दुबे,सावन दुबे, राजरंजन तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही