Search

 
 
 

धनबाद : विधायक मथुरा महतो को अग्नि प्रभावित बस्ताकोला की बताईं समस्याएं

 
Dhanbad : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो 25 जून की देर शाम बस्ताकोला पहुंचे. वह एक शादी समारोह में वर-वधू को आशिर्वाद देने आए थे. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा की वार्ड 34 सचिव रेखा पासवान ने अग्नि प्रभावित बस्ताकोला सात नंबर में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनाई. बताया कि एक दर्जन से अधिक गरीब परिवार अपनी जान जोखिम डालकर यहां वर्षों से रह रहे हैं. आलम यह है कि उनके घरों से भी गैस निकलने लगी है. कई लोग गैस से बीमार होकर काल के गाल में समा गए. बीसीसीएल प्रबंधन प्रभावितों को पुनर्वास के आश्वासन की घुट्टी पिला रहा है. सचिव की बात सुनने के बाद मथुरा महतो ने बीसीसीएल के उच्चाधिकारियों से बात कर लोगों का पुनर्वास कराने का आश्वासन दिया. मौके पर वार्ड अध्यक्ष गणेश निषाद, नवल किशोर पासवान, शंकर राम, लखन पासवान, सुनील पासवान, दुखी देवी, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, भोला पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही