Jharia : झरिया में कांग्रेस और भाजपा की राजनीति ट्रांसफॉर्मर पर शुरू हो गई है. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 20 जनवरी को घनुवाडीह घनुवाडीह हरिजन कॉलोनी स्थित बिजली घर मे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया था. दो दिन बाद 22 जनवरी को भाजपा नेत्री और जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह बिजली घर पहुंचीं और विधिवत पूजाकर उसी ट्रांसफॉर्मर का दोबारा उद्घाटन किया. रागिनी सिंह ने कहा कि उक्त ट्रांसफॉर्मर को लगवाने में भाजपा, जमसं के कार्यकर्ताओं और घनुवाडीह के ग्रामीणों का अहम योगदान रहा है. कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए बनी बनाई रोटी को सेकने में जुटे हुए हैं. जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के सिलो पासवान ने कहा कि पिछले डेढ डेढ माह पहले जोड़िया के समीप एक नंबर बिजली घर पर अपराधियों ने धावा बोलकर 400 केवीए के ट्रांटफॉर्मर के पार्ट्स लूट लिए थे. इसके बाद से चीन कोठी, माडा कॉलोनी, मल्लाह पट्टी, झरिया स्टेशन रोड व आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा था. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के प्रयास से नया ट्रांसफॉर्मर लगा है. उन्होंने कहा कि झरिया में अपराधी बेलगाम हैं. वहीं, कुछ लोग सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-alert-regarding-republic-day-parcel-service-closed-from-23-to-26/">धनबाद
: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे अलर्ट, 23 से 26 तक पार्सल सेवा बंद [wpse_comments_template]
धनबाद : विधायक पूर्णिमा ने ट्रांसफार्मर का किया था उद्घाटन, दो दिन बाद रागिनी सिंह ने किया दोबारा उद्घाटन

Leave a Comment