Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने की बंद पड़े महिला समूह को शुरू करने की पहल

Advertisement
Advertisement

रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराने का वादा, महिलाओं ने दी बधाई

Dhansar:  झरिया विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़े महिला समूह को दोबारा शुरू करने की पहल की जा रही है. महिला समूह को तत्काल रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा. उक्त बातें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सोमवार 24 जुलाई को बस्ताकोला पंचायत भवन परिसर में क्षेत्र के महिलाओं से कही. स्थानीय महिलाओं ने अपनी समस्याओं से झरिया विधायक को अवगत कराया. उन्होंने तत्काल सकारात्मक पहल करने का बात कही. पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि पहले इस भवन में महिला समूह का संचालन किया जाता था. महिलाएं झाडू, चूड़ी, फिनाइल सहित कई उत्पाद बनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते थे. लेकिन कोविडकाल में महिला समूह का कार्य बंद हो गया था. इस कारण समूह के पास रॉ मैटेरियल खरीदने का पैसा नहीं बचा है. उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए तत्काल अपने स्तर पर रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराने का वादा किया है. उनके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास करने की बात भी उन्होंने कही है. समूह से जुड़ी महिलाओं को अन्य प्रकार के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, रामकृष्ण पाठक, पंचम देवी, भारती देवी ,कंचन देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी.य

  महिलाओं की आंख से छलके खुशी के आंसू 

महिला समूह का काम दोबारा शुरू होने की बात सुनते ही महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कई महिलाओं ने अपने घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने की बात पूर्णिमा नीरज सिंह से कहीं. कई महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. महिलाओं का कहना था कि समूह शुरू होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. उन्होंने विधायक को इस पहल के लिए बधाई भी दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही