Search

 
 
 

धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया जलापूर्ति योजना का उद्घाटन

 
आतिशबाज़ी के साथ भालगढा और शिमलाबहाल में विधायक का हुआ स्वागत
Jharia : झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने शनिवार 22 जुलाई को विधायक निधि से भालगढा तारा बगान व शिमलाबहाल जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया. इससे पहले लोगों ने आतिशबाज़ी के साथ विधायक का स्वागत किया. मौके पर विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा कि जनता का सहयोग मिलता रहे, तो जन समस्याओं के समाधान के लिए वो दिन रात तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही समाजिक सुधार व जन कल्याणकारी कई योजनाएं धरातल पर दिखेंगी. कहा कि खुशहाल झरिया से ही नए समाज की स्थापना होगी. इस मौके पर लोगों ने जलापूर्ति योजना के लिए विधायक का आभार जताया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, गुडू सिंह, अनिता देवी, महेन्द्र राम, मुन्ना सिंह, रामप्रकाश सिंह, लखन नंदी, छोटू, बालाजी, श्री प्रकाश सिंह,  जयप्रकाश सिंह, सुजीत, जवाहर राम, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, नंदजी सिंह, राजबंशी दुबे, प्रह्लाद, विजय प्रताप सिंह सहित महिला पुरुष मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-peace-committee-meeting-concluded-in-katras-police-station-regarding-muharram/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मुहर्रम को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही