Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा के स्थापना दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया रोड शो

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय जनता पार्टी के 43 वर्ष पूरे होने पर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में रोड शो किया गया. रोड शो जगजीवन नगर स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय से निकलकर पुलिस लाइन हटिया मोड़ होता हुआ रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. इस बीच विधायक राज सिन्हा ने लाउडस्पीकर से रास्ते भर धनबाद वासियों को शुभकामनाएं दी एवं भारतीय जनता पार्टी को विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनाने पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी के 43 वर्षों का यह सफर आम जनता के सहयोग से बड़ा कारवां के रूप में बदला है. उन्होंने हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को जनता का विश्वास 2024 चुनाव में वोट के रूप में मिलेगा.

   छत पर लगाया झंडा, सुना पीएम का संदेश

पूर्व विधायक ने सुबह अपने आवास की छत पर पार्टी का झंडा लगाया. इसके बाद आवासीय कार्यालय परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना. मौके पर विधायक के साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय झा के अलावा निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, सुमन सिंह, विकास मिश्रा, राजकुमार मंडल, आनंद खंडेलवाल, नीरज सिन्हा, राजाराम दत्ता, उमेश सिंह, रिंकू सिन्हा, टुल्ला सिंह, बबलू सिंह, अशोक सिन्हा के अलावा महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही