Search

 
 
 

धनबाद: विधायक राज सिन्हा ने किया दो हजार से अधिक तिरंगा का वितरण

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर 6 अगस्त शनिवार को विभिन्न एनजीओ, ट्रस्ट और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक  हुई. बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर चर्चा हुई बैठक में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है. इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना व जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है. उन्होंने कहा कि आन, बान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आज़ादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी बनें और श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें. उन्होंने विभिन्न संगठनों के बीच दो हजार से अधिक तिरंगा का वितरण भी किया और सभी से आग्रह किया कि घर-घर जाकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leaders-including-mp-congratulated-jagdeep-dhankhar-on-being-elected-vice-president/">धनबाद

: उपराष्ट्रपति चुने जाने पर जगदीप धनखड़ को सांसद सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही