Search

 
 
 

धनबाद: विधायक राज सिन्हा ने किया पूरी शक्ति के साथ रांची चलने का आह्वान

 
Bhuli : विधायक राज सिन्हा ने झारखंड की वर्तमान लुटेरी सरकार को जोर का धक्का देने के लिए 11 अप्रैल को पूरी शक्ति के साथ रांची चलने का आह्वान किया है. उन्होंने सोमवार 10 अप्रैल को राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि पुलिस के जरिये रांची के बस के मालिकों पर दवाब बनाया जा रहा है. विधायक शिवपुरी स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में भाजपा भूली मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने की एवं संचालन पूर्व पार्षद रणजीत कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार सिर्फ लूटना जानती है. जमीन लूटो, कोयला लूटो ,बालू लूटो, जंगल लूटो, और युवाओं का किसानों का मज़दूरों का हक छीनो, यही हेमन्त सरकार की नीति है. हेमंत सरकार की कुर्सी हिल रही है, उसे जोरदार धक्का देकर उखाड़ फेंकने की बारी है. विधायक ने कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर रांची चलने की अपील की. बैठक में मनमोहन सिंह, इन्द्रकांत झा, रजनीश तिवारी , मनोज कुमार गुप्ता, संकट मोचन पांडेय, विष्णु सिंह, ऋषभ राज कश्यप, ललन मिश्रा, डॉ एम के वर्मा, श्री निवास सिंह,  सतेंद्र ओझा, अनिल कुमार, लालती देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, शूकर दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही