Search

 
 
 

धनबाद: विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में फुटपाथ दुकानदारों का उठाया मुद्दा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा सत्र के दौरान 28 फरवरी को धनबाद स्टेशन रोड के फुटपाथ दुकानदारों को हटाने का मामला उठाया. राज सिन्हा ने कहा कि पीडब्लूडी की सड़क पर सैकड़ों दुकानदार, जो कई वर्षो से दुकान लगा कर रोजी रोटी चलाते हैं. उन्हें होली के पावन त्योहार पर आरपीएफ के डंडे और बुलडोजर के दम पर धनबाद रेलवे स्टेशन रोड से हटाया गया. इस पर अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मंत्री आलमगीर आलम को इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया. बता दें कि धनबाद रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे द्वारा 25 फरवरी को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस अभियान में वैसे 137 दुकानों को भी हटाने का नोटिस थमा दिया, जो अनुमंडल कार्यालय में भाड़ा जमा करते आ रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही