जब आम लोग पानी में रहने को मजबूर हैं, तो मेरी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि जब तक समाधान न निकले, तब तक पानी मे बैठे रहे Dhanbad : धनबाद विधायक राज सिन्हा रानीबांध में जलजमाव की समस्या के निराकरण को लेकर आज मंगलवार की सुबह से गंदे पानी में धरने पर बैठे हैं. उनका कहना है कि जब तक जलजमाव का समाधान नहीं होता तबतक धरने पर बैठे रहेंगे. विधायक के साथ सैकड़ों समर्थक एवं स्थानीय महिला पुरूष भी शामिल हैं. विधायक ने कहा कि जलजमाव के कारण स्थानीय लोग खासे परेशान हैं. जब आम लोग गंदे पानी में रहने को मजबूर हैं तो उनकी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि जब तक समाधान न निकले, तबतक उसी पानी मे बैठे रहे. वहीं धरने में शामिल लोग जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.
धनबाद : रानीबांध के गंदे पानी में धरने पर बैठे विधायक राज सिन्हा
Last Updated: Aug 20, 2024 12:00 AM (IST)