Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: छंटनी पर रोक के लिए विधायक राज सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच में कार्यरत 120 आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग ले कर विधायक राज सिन्हा 19 मई शुक्रवार को रांची पहुंचे. उन्होंने वहां स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने मंत्री को अस्पताल की वस्तुस्थिति से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि एसएनएमएमसीएच में पहले से ही कर्मियों की कमी है और अब 120 कर्मियों के छंटनी के बाद अस्पताल की स्थिति और बदतर हो जाएगी. शुक्रवार 19 मई से अस्पताल के 428 कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. हालत यह है कि मरीजों को इलाज कराए बगैर अस्पताल से वापस लौटना पड़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक राज सिन्हा को छंटनी पर रोक लगाने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही