Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद विधायक राज सिन्हा के होली मिलन में जमकर हुआ धमाल

Dhanbad : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने 5 फरवरी की शाम न्यू टाउन हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में भाजपा के झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शरीक हुए. गायक गोपाल राय, प्रियंका पायल व अमृता गौतम ने होली के गीत गाकर लोगों को खूब झुमाया. कार्यक्रम में धनबाद सहित बोकारो, निरसा, सिंदरी व आसपास के क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विधायक राज सिन्हा ने सभी का स्वागत गुलाल लगाकर किया.

चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के होली मिलन में जुटे समाज के लोग

[caption id="attachment_573152" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/chandravanshi-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कार्यक्रम में उपस्थित चंद्रवंशी समाज के लोग[/caption] धनबाद के बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रीय महामंत्री बालमुकुंद दिवाकर की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अयोध्या प्रसाद शरीक हुए. समारोह में समाज के हर वर्ग के  महिला-पुरुषों ने भागीदारी निभाई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर राष्ट्रीय पदाधिकारी दिलीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल रवानी, युवा प्रदेश महामंत्री सोनू रवानी, मनोरमा सिंह, सरिता सिंह, नारायण चंद्रवंशी, रवि रवानी, अभिजीत रवानी, कन्हैया प्रसाद चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/%e0%a4%a7dhanbad-bike-riders-snatch-chain-from-elderly-woman-in-baghmara/">धनबाद

: बाघमारा में बाइक सवार उचक्कों ने बुजुर्ग महिला से छीनी चेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही