Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गर्म ओबी से झुलसे बच्चोंको देखने एसएनएमएमसीएच पहुंचे विधायक

Advertisement
Advertisement

कैंटीन व कैथलैब में बन रहे इमरजेंसी वार्ड का भी किया निरीक्षण

Dhanbad : गर्म ओबी से झुलसे बच्चों व किशोरों का हाल चाल लेने धनबाद विधायक राज सिन्हा 28 सितंबर गुरुवार को एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मिलने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इलाज़ में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. विधायक ने घायलों के परिजनों से भी उनका हाल समाचार पूछा व उचित मदद दिलाने का आश्वासन दिया. बता दें कि केंदुआ थाना क्षेत्र के गोधर के काली बस्ती निवासी पांच बच्चे व किशोर शौच के दौरान ओबी में झुलस कर घायल हो गए थे. इस अवसर पर एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार भी मौजूद थे. विधायक ने अधीक्षक के साथ एसएनएमएमसीएच के कैंटीन का भी निरीक्षण किया और आज के मेनू की जानकारी ली. मेनू से भोजन का मिलान किया. इसके बाद उन्होंने कैथलैब में बन रहे इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया. इस मौके पर मनोज मालाकार, मनजीत सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही