Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  भूली के सेप्टिक टैंक में मृत बबलू के परिजनों से मिले विधायक समरी लाल

Bhuli:  कांके विधायक समरी लाल बुधवार 17  मई को भूली पहुंचे तथा सेप्टिक टैंक हादसे में मृत बबलू बाल्मीकि के परिजनों से मिले. अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. विधायक समरी लाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो भी अधिकारी दोषी हैं, उन्हें चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है. विधायक ने कहा कि वह भी इसी समाज के हैं. इसलिए   खबर मिलते ही अनुसूचित जाति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल अमर बाउरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला व उन्हें घटना की पूरी जानकारी देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को राष्ट्रीय सफाई मजदूर आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार भी भूली आएंगी. मौके पर पूर्व पार्षद अशोक यादव, रंजीत कुमार ,नीलू कांत सिन्हा , गंगा बाल्मीकि, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सत्येंद्र ओझा, लल्लन मिश्रा, विष्णु सिंह, कांग्रेस नेता अरुण मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही