Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में अवैध कोयला कारोबार पर विधायक का एक्शन, देर रात छापेमारी की, दर्जनों ट्रक पकड़े

धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार देर रात खुद मोर्चा संभालते हुए छापेमारी अभियान चलाया और अवैध रूप से कोयला ढो रहे दर्जनों ट्रकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार देर रात खुद मोर्चा संभालते हुए छापेमारी अभियान चलाया और अवैध रूप से कोयला ढो रहे दर्जनों ट्रकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

 


बताया जा रहा है कि विधायक ने पहले ही प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए, अन्यथा वे आंदोलन करेंगे. लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया.

 


रात होते ही निरसा बॉर्डर से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों और संदिग्ध कोयला लोडिंग अड्डों पर विधायक ने अपने समर्थकों के साथ छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान एक के बाद एक कई ट्रकों को रोका गया जिनमें अवैध रूप से कोयला लोड था. जांच में अधिकांश ट्रकों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए.

 


छापेमारी के दौरान अरूप चटर्जी खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बाहरी कोयला माफिया सक्रिय हैं जो बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं.

 


विधायक ने यह भी कहा अवैध कारोबार के खिलाफ पहले ही चेतावनी दी गई थी इसके बावजूद अवैध कोयला लोड कर यूपी और बिहार की मंडियों में भेजा जा रहा था. किसी भी ट्रक के पास वैध कागजात नहीं थे.

 


यह साफ दर्शाता है कि अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है.उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में गठजोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

 


अरूप चटर्जी  ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी इसी तरह छापेमारी अभियान जारी रखेंगे और जरूरत पड़ी तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा. विधायक की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही