Search

 
 
 

धनबाद : विधायक की पत्नी ने अपने घर पर फहराया तिरंगा

 
सिंदरी के लोग शान से फहराए अपने घरों पर तिरंगा - तारा देवी
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने रविवार 13 अगस्त को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज झंडा फहरा कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि देश की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की ओर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया है. अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में 13 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान देश में सभी घरों पर तिरंगा फहराने की परिकल्पना की गई है. उन्होंने सिंदरी विधानसभा वासियों से आह्वान किया कि वे इस मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग ले और अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा ज़रूरी फहराएं. इसकी शुरुआत उन्होंने अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराकर की. यह">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-mugma-station-road-are-troubled-by-drinking-water-problem/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पेयजल समस्या से परेशान हैं मुगमा स्टेशन रोड के लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही