Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची के जीतपुर में ढाई साल से बन रहा मनरेगा का सिंचाई कुआं

Gomoh: तोपचांची प्रखंड के  जीतपुर ग्राम पंचायत में  पंचायत सचिवालय से चंद  कदम दूर मोहन महतो की जमीन पर मनरेगा योजना संख्या 17  के तहत सिंचाई  कूप का निर्माण कार्य 2021 में प्रारंभ किया गया था. लगभग ढाई  साल बीत गए, मगर  सिंचाई कुआं  नहीं बन सका है. लाभुक मोहन महतो ने बताया कि मनरेगा योजना से खेती करने के उद्देश्य से कुआं  के लिए आवेदन दिया था. निर्माण कार्य शुरू भी किया गया. परंतु  मजदूरों को सही समय पर भुगतान नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पडा. राशि के अभाव में काम  बंद रहा. अब तक लगभग 26 फीट मिट्टी कटाई का काम हो सका है.

   कुआं बांधने की जिम्मेवारी  मुखिया जी पर

अधर  में लटके कुएं  को बांधने की जिम्मेवारी जीतपुर ग्राम पंचायत के मुखिया जाबिर अंसारी उठा रहे हैं. लाभुक ने बताया कि ईंट,  बालू, पत्थर आदि सामग्री के लिए सप्लायर एजेंसी के वाउचर पर लगभग 2लाख 40 हज़ार की निकासी तीन  माह पहले कर ली गयी है. परन्तु कुआं में काम नहीं लगाया गया है. मुखिया ने कहा है कि बीसीसीएल का पत्थर अभी नहीं मिल रहा है. मिलने पर कुआं का जोडाई कार्य किया जायेगा.

  जांच कर कार्रवाई करेंगे: सहायक अभियंता

तोपचांची  प्रखंड कार्यालय के सहायक अभियंता गुप्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि  सामग्री  के लिए सप्लायर द्वारा रुपये  की निकासी की गई है और काम धरातल पर नहीं  हुआ है तो यह अनियमितता है. अविलंब  जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही