Dhanbad : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बाजार से दो टेम्पू ड्राइवर को चकमा देकर दो मोबाइल एवं पांच सौ रुपये लेकर अज्ञात ठग फरार हो गया. पीड़ित टेम्पू चालकों ने जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत की है. मोबाइल और पाँच सौ रुपए : टेम्पू चालक राजेश गुप्ता ने बताया कि वे लोग पुटकी क्षेत्र में टेम्पू चलाते हैं. रविवार को सुबह ग्यारह बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि दो टेम्पू की जरूरत है. एक टेम्पू उनका और दूसरा मो. मोमिन का ठीक किया. दोनों डिगवाडीह बाजार पहुँचे. वहां एक टेम्पू पर राशन एवं दूसरे पर आलू - प्याज लोड कर दिया गया. ठग ने बारी-बारी से दोनों से हिसाब करने के बहाने मोबाइल की मांग की. दोनों ने उसे हिसाब करने के लिए मोबाइल दे दिया. पैसे की कमी बता कर उसने पांच सौ रुपए भी ले लिए और चुपके से वहाँ से भाग निकला. दोनों से 25 हजार रुपए का मोबाइल एवं पांच सौ रुपये की ठगी हुई है. शिकायत पर जोरापोखर पुलिस मामले की जाँच कर रही है. [wpse_comments_template]
धनबाद : टेम्पू चालकों से ठग लिए मोबाइल और रुपए
Leave a Comment