Search

 
 
 

धनबाद : मोबाइल रिपेयरिंग मशीन व नगद की चोरी, पुलिस ने मशीन किया बरामद

 
देर रात दुकान का ताला तोड़कर अपराधियों ने दिया घटना को अंज़ाम
Jharia : सुदामडीह थाना क्षेत्र के रिभर साइड मार्केट में स्थित आलम मोबाइल सेन्टर में शनिवार 22 जुलाई की रात चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल रिपेयरिंग की मशीन और 15 हज़ार रूपये नगद की चोरी कर ली. दुकान संचालक मो.जाहिद ने बताया कि मार्केट के ही रहने वाले रामा शंकर साव ने सुबह दुकान का ताला टूटने की जानकारी दी. जब दुकान पहुंचा तो दुकान के दरवाजे का कबजा उखाड़ कर रखा हुआ था. दुकान से रिपेयरिंग मशीन सहित गल्ला से लगभग 15 हजार रुपए गायब थे. यह रिपेयरिंग दुकान कुछ माह पहले ही खोली थी. घटना कि जानकारी पर सुदामडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिभर साइड स्थित एक मकान से चोरी का समान बरामद कर लिया है. वहीं चोर को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी जारी है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-sensation-due-to-murder-of-raj-mistry-in-iqbal-market-son-suspects-fathers-second-wife/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : इकबाल मार्केट में राज मिस्त्री की हत्या से सनसनी, बेटे को पिता की दूसरी बीबी पर शक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही