Search

 
 
 

धनबाद: स्टील गेट सब्जी मार्केट से रंगेहाथ पकड़ा गया मोबाइल चोर, हुई जमकर धुनाई

 
शहर में बाहरी गिरोह भी सक्रिय, भीड़भाड़ वाले इलाके में देते हैं घटना को अंज़ाम Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र में शनिवार 22 जुलाई को स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में ग्राहक का मोबाइल चोरी करते एक युवक को दुकानदारों ने रंगेहाथों पकड़ लिया. दुकानदारों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी. पकड़े गये युवक ने अपना नाम विशाल मोदी बताया. बताया कि वो बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास का रहने वाला है. उसने कहा कि  वो सब्जी लेने आया था. इसी दौरान लोगों ने उसे मोबाइल चोर समझकर पकड़ लिया. वहीं स्थानीय सब्जी विक्रेता सुनील उंराव ओर पप्पू महतो ने बताया कि युवक को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया है. व्यक्ति का मोबाइल मिल गया, उसके बाद उसे छोड़ दिया गया. भीड़ में शामिल एक ग्राहक ने बताया कि दो दिन पहले सब्ज़ी खरीदने के दौरान इसका भी कीमती मोबाइल चोरी हो गया है.

     पहले भी रंगेहाथ पकड़े जा चुके हैं मोबाइल चोर

सब्जी विक्रेता ने बताया कि हर सप्ताह सब्जी मंडी से मोबाइल चोरी की दर्जनों घटनाएं हो रही है. 9 अप्रैल को भी स्टील गेट सब्जी मंडी से सुबह-सुबह ही दो युवकों को मोबाइल चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा गया था.

         भीड़भाड़ वाले इलाके को बनाते है निशाना

ज्यादातर मोबाइल चोरी की घटनाएं सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में होती हैं. यहां मंडरा रहे रहे मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य घटना को अंज़ाम देने के बाद भीड़ का फायदा उठाकर बच निकलते हैं. शहर के हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, सरायढेला, बैंक मोड़, सिटी सेंटर और रेलवे स्टेशन के आसपास ये शिकार के तलाश में चक्कर काटते रहते हैं.

               दूसरे राज्यों का गिरोह भी सक्रिय

मोबाइल चोरों का कई गैंग इन दिनों शहर में सक्रिय है. बैंक मोड़ पुलिस ने बीते महीने ऑल आलमिन गाजी नाम के मोबाइल चोर को पकड़ा था. वो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों का मानना है कि शहर में स्थानीय गिरोह के साथ-साथ पश्चिम बंगाल का गैंग भी एक्टिव हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-training-center-opened-under-mukhyamantri-sarathi-yojana-in-tundi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद:  टुंडी में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत खुला प्रशिक्षण केंद्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही