Search

 
 
 

धनबाद: शिवलीबाड़ी में सक्रिय हैं मोबाइल चोर, लोग परेशान

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलीबाड़ी क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है. पलक झपकते ही घर में रखे मोबाइल एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर लेते हैं. पिछले एक माह के अंदर शिवलीबाड़ी में दर्जनों लोगों के मोबाइल फ़ोन चोर उड़ा ले गए. कहा जा रहा है कि एक पूरा गैंग है, जो रात में पहले तो पोल की बत्ती गुल कर देता है और अंधेरे में खिड़की के सहारे टेक्निक से घर में रखे मोबाइल फोन, रुपये, कपड़े आदि समान उड़ा लेता है. रविवार 18 सितंबर की रात रहमत नगर में एक घर की खिड़की के सहारे विवो 21-5G मोबाइल चोर उड़ा ले गए. रहमत नगर में ही पूर्व व वर्तमान मुखिया का आवास है. इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधि भी मौन हैं. हालत यह है कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. शिवलीबाड़ी निवासी पत्रकार सलाउद्दीन कुरेशी का मोबाइल रविवार 18 सितंबर की रात के एक से 4 बजे के बीच घर की खिड़की से किसी टेक्नालॉजी के सहारे उड़ा लिया. सूचना देने पर जब कुमारधुबी पुलिस छानबीन के लिए पहुंची तो कुछ जनप्रतिनिधि पुलिस के काम पर बाधा बनकर उस गैंग का बीच बचाव करते नजर आए. चोरों के गैंग को संरक्षण मिलने से ही प्रतिदिन ऐसी घटना हो रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rpsf-jawan-commits-suicide-by-jumping-off-roof-while-talking-on-phone/">धनबाद:

 आरपीएसएफ जवान ने फोन पर बात करते हुए छत से कूदकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही