Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निचितपुर अस्पताल में मॉक ड्रिल, आग से बचाव को किया जागरूक

Dhanbad: अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार 16 अप्रैल को कतरास के निचितपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया. अग्निशमन उपकरणों को विशेष रूप से ऑपरेट करने की जानकारी दी गई.अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर विक्टोरिया डॉक नामक जहाज में लदे विस्फोटक पदार्थ में भीषण अग्निकांड हुआ था. अग्निकांड में 800 लोगों की जान गई थी, जबकि 80 हजार घर जलकर राख हो गए थे. आग बुझाने में 66 अग्निशमन कर्मी भी शाहीद हो गए थे. उसी उपलक्ष्य में हर साल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. 14 अप्रैल को शहीद जवानों को श्राद्धजलि देने के साथ शैक्षणिक स्थानों,हॉस्पिटल, होटल आदि स्थानों पर जाकर आमजनों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया जाता है. यह कार्यक्रम 20 अप्रैल तक चलेगा. मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी  प्रधान अग्नि चालक  मनोज मोहन सिंह, अग्नि चालक मनीष कुमार, अस्पताल से डॉ उमा शंकर आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही