Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रामनवमी को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, कमियां उजागर

पुलिस वाले ही बने उपद्रवी, नारेबाजी करते हुए बोला हमला

Dhanbad : रामनवमी और लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार और चुनाव संपन्न कराने की दिशा में पुलिस लगातार मेहनत कर रही है. त्योहार के दौरान विषम परिस्थिति से निपटने को लेकर पुलिस ने सोमवार को अपनी तैयारियों का जायजा लिया. आम लोगों की रक्षा कैसे हो, इसे आंकने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल हुई. उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस के ही कुछ लोग उपद्रवी बने और कुछ पुलिस वाले बनकर उन्हें रोकने में जुटे. एक तरफ से नारेबाजी करते हए उप्रदवी भीड़ पहुंची, तो दूसरी तरफ कमान संभाले पुलिस वाले थे. दोनों पक्षों से जमकर मशक्कत हुई. कई लोग जख्मी बनकर गिर गए, तो उन्हें पुलिस वाहनों पर लाद कर अस्पताल भेजने का काम किया गया. भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस छोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन उस गन से फायर नहीं हो सका. कई कोशिशों के बाद भी आंसू गैस नहीं छोड़ी जा सकी. अंत में इस ड्रिल को छोड़ दिया गया. मॉक ड्रिल में कई कमियां उजागर हुई हैं, जिन्हें दूर करने की कवायद की जा रही है. मौके पर डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती और सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार मौजूद रहे और मॉकड्रिल में पुलिस केंद्र के सौ से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-voter-awareness-rally-held-in-jharia-under-the-leadership-of-shweta-kinna/">धनबाद

: श्वेता किन्नर के नेतृत्व में झरिया में निकली मतदाता जागरूकता रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही