Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नामांकन का मॉक ड्रिल, डीसी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

सोमवार से शुरू होगा नामांकन

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी. नामांकन की तैयारी को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार समाहरणालय में मॉक ड्रिल किया गया. मौके पर एसएसपी एचपी जनार्दनन भी मौजूद रहे. मॉक ड्रिल के दौरान 100 मीटर की परिधि से लेकर नामांकन दाखिल तक की सभी गतिविधियों का अभ्यास किया गया. डमी कैंडिडेट के रूप में नामांकन की प्रक्रिया भी कराई गई. डीसी ने अधिकारियों को नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षराश: पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक होना चाहिए. जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावक होने चाहिए. आरओ कक्ष में केवल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे.

सामान्य जाति के उम्मीदवार के लिए 25 हजार जमानत राशि

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए सामान्य जाति के प्रत्याशियों को 25 हजार रुपये व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 12500 रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है. एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, लेकिन जमानत राशि प्रथम नामांकन पत्र के साथ ही जमा करनी होगी.

मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को दी गई जानकारी

डीसी ने ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. कहा कि ड्रॉप गेट पर अनुमंडल पदाधिकारी व धनबाद सीओ मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहेंगे. नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों के आने पर रोक रहेगी. प्रत्याशी सहित कुल पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे. आरओ कक्ष के बाहर तोपचांची सीओ व एग्यारकुंड बीडीओ मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे. एसएसपी ने अभ्यर्थियों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व यातायात की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए. मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डायरेक्टर डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद जिला, आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, एनडीसी दीपक दुबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही