Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मोदी और महंगाई अब बर्दास्त नहीं- कुमार गौरव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : तेजी से बढ़ती महंगाई के विरोध में धनबाद जिला युवा कांग्रेस ने शनिवार 26 मार्च को आक्रोश मार्च निकाला. मार्च तेतुलतल्ला मैदान से शुरू होकर बैंक मोड़ तक गया. इसका नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे. कुमार गौरव ने कहा कि अब पीएम मोदी और महंगाई बर्दास्त नहीं. पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से जरूरी उपभोक्‍ता वस्‍तुओं की कीमतें भी बढ़ रही हैं. इससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. युवा कांग्रेस आक्रोश मार्च और नुक्कड़ सभा के जरिए लोगों को एकजुट कर रही है. जब तक महंगाई पर रोक नहीं लगेगी, आंदोलन जारी रहेगा. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है और केंद्र सरकार सत्ता के नशे में जश्न मना रही है. अगर केंद्र सरकार ने महंगाई पर जल्द रोक नहीं लगाई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=275229&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मोंट फोर्ट अकादमी ने शुरू की तीन छात्रवृत्ति योजनाएं [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही