Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सभी का विनाश करने पर तुली मोदी सरकार: ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह

Advertisement
Advertisement
DHANBAD :  धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 9 जनवरी को प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल. रसोई गैस एवं अन्य खाद्य सामग्री के मूल्य में बेहताशा वृद्धि कर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर मजदूर, किसान व आम जनों को कुचलने का काम किया है. देश के सभी वर्ग के लोग मोदी सरकार के क्रियाकलाप से आक्रोशित एवं हतोत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास, वहीं दूसरी ओर सभी का विनाश करने पर तुली हुई है. उन्होंने इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा सरकार को मूल्यों में निरंतर बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dead-body-of-old-man-found-near-pooja-talkies-in-dhanbad/">धनबाद

में पूजा टॉकीज के समीप मिला वृद्ध का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही