Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मोदी सरकार मजदूरों के बुनियादी अधिकार समाप्त करने पर आमादा : आगम राम

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से चापापुर कोलियरी में शुक्रवार 26 अगस्त को गेट मीटिंग हुई. सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों के बुनियादी अधिकार समाप्त कर रही है. कोलियरियों के निजीकरण, विनिवेश और बिक्री की प्रक्रिया जारी है. जेबीसीसीआई की बैठकों में 11 वां वेतन समझौता पर प्रबंधन अड़ियल रुख अपनाये हुए है. सभी जरूरी चीजों सहित खाद्यान्न पर भी टैक्स लगा दिया गया, जिससे महंगाई चरम सीमा पर है. उन्होंने कहा कि कारपोरेट घरानों का टैक्स माफ किया जा रहा है, वहीं आम जनता पर रोज टैक्स की बढ़ोतरी की जा रही है. सरकार ने कारपोरेट घरानों ने बैंकों का खजाना खाली कर दिया है. देश 128 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार बनाने और बिगाड़ने का खेल चल रहा है. यूनियन ने देश बचाओ, मजदूर बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ का आह्वान किया है. क्षेत्रीय सचवि कार्तिक दत्ता ने मजदूरों से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कोई भी वेतन समझौता बिना हड़ताल और लड़ाई के संपन्न नहीं हुई है. 11 वें वेतन समझौता के लिए भी लड़ना पड़ेगा. सभा में कुछ मजदूर दूसरे यूनियन छोड़कर बीसीकेयू में शामिल हुए, जिन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया. सभा को अमित मुखर्जी, बुद्धि राम, मानिकपुरी,  काजल गोराई, उपेंद्र महतो, शोभित चक्र वर्ती, कासिम अंसारी, मोदी नाथ सोरेन, शिबू महतो सलीम मियां, वरु ण दास, गौतम घोष, विपिन गोराईं, नारायण, महोदय धनेश्वर सिंह मुनमुन खान चांद राणा आदि ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-kusmatand-troubled-by-water-problem-raised-slogans-against-phd/">धनबाद:

जल समस्या से परेशान कुसमाटांड़ के लोगों ने पीएचडी के खिलाफ की नारेबाजी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही