Search

 
 
 

धनबाद : मोदी सरकार आई, महंगाई लाई -महतो

 
Dhanbad : महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में 22 अगस्त को टुंडी बाजार में कांग्रेस ने चौपाल का आयोजन किया. यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार किया गया. टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रमन मिश्रा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. संचालन तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने किया. टुंडी विधानसभा के प्रभारी और वरिष्ठ नेता मदन महतो भी इसमें शामिल हुए. मदन महतो ने कहा कि मोदी सरकार विफल रही है. इससे अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. इसके बावजूद सरकार निष्क्रिय, लापरवाह एवं मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान सरकार ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस से लेकर अनाज, दाल, तेल जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों की  कमर तोड़ने का काम किया है. आटा, चावल, दही, पनीर, शहद जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर GST लगाने से महंगाई और बढ़ी है. कार्यक्रम में शंकर प्रजापति ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है. युवा बेरोजगार त्रस्त हैं. देश की जनता 2024 के चुनाव में केंद्र की विफल मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही