Search

 
 
 

धनबाद :  राहुल गांधी के मनोबल को तोड़ नहीं सकी मोदी सरकार : संतोष कुमार सिंह

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi) प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को तोपचाची में नव मनोनीत प्रखंड सदस्यों की पंचायत चलो बूथ चलो अभियान की तैयारी के लिए बैठक हुई. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को माला पहना कर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है पूंजीवाद को समाप्त कर समाजवाद को पुनः स्थापित करने का. मोदी जी के पूंजीपति मित्र राहुल गांधी का मनोबल तोड़ नहीं सके तो गोदी मीडिया के जरिये उनकी छवि खराब करने के लिए लाखों रुपये लगा दिए. पर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिये बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पीयूसी का निजीकरण व नफ़रत के माहौल से त्रस्त जनता को भरोसा दिलाया. यात्रा के माध्यम से गूंगी, बहरी सरकार को आईना दिखाने का का काम भी किया. तमाम कांग्रेस के सिपाहियों के साथ मिलकर गांव-गांव व पंचायत बूथ तक जाना होगा. इसकी शुरुआत धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने कर दी है. झारखंड सरकार की योजना को कांग्रेस के सिपाहियों के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर मुख्य माइनॉरिटी के जिला अध्यक्ष जहीर अंसारी, अंजला मुखर्जी, सरवर खान (मुखिया तोंपचाची पंचायत), श्रवण कुमार मंडल, चीकू खान, उषा पासवान, मंटू दास, छोटन सिंह, ओम प्रकाश मंडल, राजू रजवार, अंकित कुमार, मिंटू ठाकुर, दीपक खत्री, देवांगन राज, राजेश सिंह, अफसर आलम सिद्दीकी, पवन कुमार यादव, तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही