Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोल इंडिया सहित सभी सरकारी कंपनियों को बेच रही मोदी सरकार : सुरेश चंद्र झा

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा व महामंत्री केबी सिंह ने मोदी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कहा है कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कोल इंडिया का शेयर बेचकर अब अनुषंगी कंपनियों बीसीसीएल में 25 प्रतिशत विनिवेश करने का फैसला लिया है. सरकार के कदम से निजीकरण का संकेत मिल रहा है. दोनों नेताओं ने कहा कि जब बीसीसीएल कंपनी की स्थिति खराब थी, उस समय कोई चर्चा नही हुई. अब कंपनी फायदे में आ रही है तो विनिवेश का फैसला लिया जा रहा है. श्री झा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सभी इकाइयों को बेच रही है. सरकार निजीकरण के रास्ते पर चल पड़ी रही, जो देशवासियों के लिए घातक साबित हो रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही