Search

 
 
 

धनबाद: मोदी सरकार करती है गैर भाजपा शासित राज्यों से सौतेला व्यवहार: ब्रजेन्द्र सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, खाद्य सामग्री के मूल्यों में बेहताशा वृद्धि व चावल, आटा, दूध, दही, कॉपी, कलम व पठन-पाठन सामग्री पर लगाई गई जीएसटी अविलंब वापस लेने की मांग कांग्रेस ने की है. 19 जुलाई को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार राज्यहित में बेहतर कार्य कर रही है. एक सौ यूनिट फ्री बिजली के साथ राज्य सरकार ने कर्मियों की पुरानी पेंशन लागू कर बेहतर कार्य किया है.

 महंगाई झेल रहे आम लोगों पर दोहरी मार

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. सभी मोर्चे पर विफल मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग त्रस्त एवं परेशान हैं. देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. पेट्रोल डीजल,घरेलू गैस सिलेंडर की महंगाई झेल रहे आम लोगों को मोदी सरकार चावल,आटा,पठन-पाठन सामग्री सहित अन्य सामग्री पर जीएसटी देने के लिए विवश कर रही है.

भय दिखाकर विफलता छिपाने की कोशिश

सरकार देश में तानाशाही के जरिये ईडी,सीबीआई एवं इनकम टैक्स का भय दिखाकर अपनी विफलताओं को छुपा रही है. उन्होंने मांग की है कि चावल, आटा, दूध, दही, कलम, कॉपी, पठन-पाठन सामग्री सहित अन्य सामग्री पर से जीएसटी वापस लिया जाए. पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस एवं अन्य खाद्य सामग्री के दाम में बेहताशा वृद्धि को भी कम किया जाए. अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-residents-of-jharia-burnt-the-effigy-of-the-government-for-water-and-electricity/">धनबाद

: झरिया वासियों ने पानी-बिजली के लिए सरकार का पुतला फूंका [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही