Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरी का किया था वादा, 14 करोड़ हो गए बेरोजगार- ब्रजेंद्र

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने 19 अगस्त की शाम धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharias-famous-coal-smuggler-kapoori-chauhan-arrested-sent-to-jail/">

(Dhanbad) के रंगाटांड़ चौक पर चौपाल लगाई. जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है. खाने-पिने से लेकर सभी जरूरी सामान की कीमतें आसमान पर हैं. अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआती दौर में हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था. उनकी गलत आर्थिक नीतियों के कारण कुछ वर्षों में 14 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए. इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है. इसमें न पेंशन की गारंटी है,  न ही सुरक्षित भविष्य की. देश करोड़ों युवा बेरोजगार बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के विभागों में 10 लाख से अधिक पद खाली हैं. कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर आंदोल कर रही है. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 17 अगस्त से चौपाल लगाई जा रही है. यह आयोजन 23 अगस्त तक चलेगा. 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें धनबाद से भी कार्यकर्ता भाग लेंगे. धनबाद नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्तार खान, रामप्रीत यादव, कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल, बीके सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, पप्पू कुमार तिवारी, सतपाल सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, भोला सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bhauras-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-house/">धनबाद

: भौरा के युवक ने घर में फांसी लगा कर ली आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही