Search

 
 
 

धनबाद : मोदी का गारंटी रथ कुमारधुबी पहुंचा, ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ

 
Maithon : पीएम नरेन्द्र मोदी के गारंटी वाली रथ सोमवार को कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी पूरब, दक्षिण एवं मध्य पंचायत पहुंचा. जहां स्थानीय लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीणों को 2047 तक विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई गई. मौके पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के हाथों लाभुकों को उज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा व सिलेंडर का वितरण किया गया. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण में कहा कि किसानों को नहीं तकनीक का उपयोग करना चाहिए, खाद का कम से कम उपयोग करना चाहिए. जिससे कि जमीन की उर्वरा शक्ति बरकरार रह सके. विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद सरकारी योजना के लाभ से हकदार वंचित न रह जाये. कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं. ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझती है. इसलिए गारंटी की गाड़ी गांव-गांव जा रही है. मौके पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, उप प्रमुख विनोद दास, मुखिया तनवीर आलम, अनामिका देवी, चंचल देवी, रंजीत मोदी, अजय चौधरी, जयप्रकाश सिंह, डीएन पाठक, अशोक यादव, विक्की पासवान, उतम सिंह, इंदू देवी, छोटन पासवान आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-companies-should-spend-csr-amount-on-youth-development-dc/">धनबाद

: सीएसआर की राशि युवाओं के विकास पर खर्च करें कंपनियां- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही