Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में तिरंगे के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी

Advertisement
Advertisement
रांगामाटी इमामबाड़ा से एसीसी जामा मस्जिद पहुंचा जुलूस, दिया भाईचारा का संदेश
Sindri : ईद ए मिलाद उन नबी के पर गुरुवार 28 सितंबर को सिंदरी के रांगामाटी इमामबाड़ा से जुलूस निकालकर भाईचारा का संदेश दिया गया. मुस्लिम समुदाय के लोग गाजे बाजे के साथ हाथों में तिरंगा लिए जुलूस में शामिल हुए. जुलूस रांगामाटी से निकलकर शहरपुरा बाजार का भ्रमण करते हुए कुंवर सिंह चौक के रास्ते एसीसी जामा मस्जिद पहुंचा. जामा मस्जिद पहुंचने पर मिलाद यानि सभा में तब्दील हो गया. जामा मस्जिद अध्यक्ष कामरान अख्तर ने अमन चैन के साथ त्योहार मनाने की अपील की. मो.जमाल ने बताया कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद ए मिलाद उन नबी के रुप में मनाया जाता है. उनके पैगाम से हमें प्रेरणा लेने की जरुरत है. जुलूस में मुख्य रूप से मो.जमाल, मो.शब्बीर, मो.शब्बू, मो.सलीम, मो.झपसू, कामरान अख्तर, मो.इदरीस, मो.मोइन सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-bccl-worker-found-in-simalbahal-jharia-suspense-over-death/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झरिया के सिमलबहाल में बीसीसीएल कर्मी का शव मिला, मौत पर सस्पेंस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही