Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा के सिंगड़ा बस्ती में महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट

Baghmara: बाघमारा (Baghmara) सिंगड़ा बस्ती निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी जैतुन बीबी ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर जफर अंसारी, खुशबू बीबी, खलील अंसारी पर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया गया है कि सुबह वह घर में कुछ काम कर रही थी. तभी दो लोग पड़ोस के खुशबू बीबी के घर पर पहुंचे. घर पर मुझे अकेला देखकर जफर अंसारी व खलील अंसारी ने छेड़खानी की और कपड़े फाड़ने लगे. विरोध करने पर तीनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. पेट पर लात मारी, जिससे दर्द हो गया. चिल्लाने लगी तो पति और पड़ोस के लोग बचाने आये. उन लोगों के साथ भी मारपीट की. जब गांव के लोग आये तो सभी भाग गए. ग्रामीणों ने सभी को पकड़ कर महुदा पुलिस को सूचना दी. पुलिस दो लोगों को पकड़ कर महुदा थाना ले आई है. घायल जैतुन बीबी को इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. फिलहाल पुलिस घायल महिला से आवेदन लेकर छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-youth-was-beaten-up-by-the-miscreants-for-opposing-the-molesting-of-the-girl-students/">धनबाद

: छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मनचलों ने पीटा  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही