Search

 
 
 

धनबाद : मोमोज विक्रेता को जमीन पर घसीटा, शरीर में गंभीर जख्‍म, रुपए छीने

 
Dhanbad :  धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-apprenticeship-fair-at-industrial-training-institute-on-monday/">(Dhanbad)

में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. लूट, छि‍नतई की घटनाएं लगातार हो रही हैं. धनबाद पॉल‍िटेक्‍नि‍क से आगे बारामुडी के समीप 9 जुलाई की देर रात मोमोज बेचने वाले युवक पप्पू रवानी से अपराधियों ने मारपीट कर रुपए छीन लिए. युवक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. रास्‍ते में अपराधियों ने उसे रोका और पैसे छीनने की कोशिश की. विरोधकरने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की. फिर बिक्री में मिले नकद तीन हजार रुपए और मोबाइल छीन कर फरार हो गए. पीड़ि‍त पप्‍पू रवानी ने बताया कि रुपए छीन रहे अपराधियों का अपने उसने विरोध किया. इस पर उनलोगों ने उसे जमीन पर घसीटा. उसके शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म उभर आए हैं. किसी तरह जान बचाकर उसने देर रात थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी. लेकिन अपराधियों का कोई पता नहीं चल पाया. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लि‍या. पीड़ि‍त मोमोज विक्रेता पप्पू रवानी ने रविवार  को पूर्व पार्षद अशोक पाल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-13-acres-of-land-lost-due-to-negligence-of-pk-roy-college/">धनबाद:

 पीके रॉय कॉलेज की लापरवाही के कारण हाथ से निकली 13 एकड़ जमीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही