Topchanchi : तोपचांची के नरकोपी निवासी उत्तम पटेल की पत्नी मोनिका पटेल ने यूपीएससी परीक्षा 708वीं रैंक से पास की है. वह वर्तमान में बीपीएससी, बिहार में कार्यरत हैं. सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाली मोनिका पटेल ने यूपीएससी में परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है. [wpse_comments_template]
धनबाद : तोपचांची की मोनिका को यूपीएससी में 708वीं रैंक
Last Updated: Apr 16, 2024 12:00 AM (IST)