Search

 
 
 

धनबाद : मानसून फिर हुआ सक्रिय, दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश

 

तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Dhanbad : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दाब के क्षेत्र, जमशेदपुर से गुजर रहे मानसून ट्रफ व झारखंड से गुजर रहे उत्तर-पूर्वी ट्रफ का संयुक्त असर 14 सितंबर गुरुवार को अहले सुबह से ही धनबाद सहित लगभग पूरे राज्य में दिखा. 14 सितंबर को धनबाद ज़िले में सुबह से रुक-रुक कर कई बार बूंदाबांदी व बारिश दर्ज की गई. सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तीखी धूप खिली. इसके बाद बादलों ने दोबारा आसमान को ढक लिया. दो बजे से तीन बजे तक तेज़ बारिश हुई.

 एक सप्ताह के बाद दिखा ऐसा नजारा

लगभग एक सप्ताह के बाद धनबाद जिले में मानसून की सक्रियता दिखी. दिन में रुक-रुक कर कई बार हुई बारिश का असर अधिकतम तापमान पर भी पड़ा. जिले का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. आने वाले तीन-चार दिनों में धनबाद जिले के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस के उतार-चढ़ाव आने की संभावना जताई गई है.

20 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 20 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है.  15 और 16 सितंबर को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, , जबकि राज्य के बाकी स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात , की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है. धनबाद ज़िले के लिए कोई चेतवानी जारी नहीं की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही