Search

 
 
 

धनबाद : मानसूनी बादलों ने गिराया तापमान, लगातार दूसरे दिन बारिश से राहत

 
24 घंटे में 23.1 मिमी बारिश दर्ज, वर्षापात का आंकड़ा सुधरा Dhanbad : धनबाद जिले में पिछले चौबीस घंटे में 23.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसकी वजह से वर्तमान मानसूनी सीजन में वर्षापात के आंकड़ों में थोड़ा सुधार हुआ. एक दिन पूर्व तक जिले में मात्र 13.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी, वहीं 26 जून सोमवार को वर्षापात का आंकड़ा 36.6 मिलीलीटर पर पहुंच गया. हालांकि अब भी जिला सामान्य वर्षापात 168.4 मिमी से काफी पीछे है. ज़िले में अब भी सामान्य से 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

10 दिनों में 11 डिग्री गिरा तापमान

पिछले 10 दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33 डिग्री पर चला आया है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि उमस से लोग अब भी परेशान हैं. मौसम विभाग ने तीन दिनों के बाद तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है.

27 को धनबाद व संताल में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 27 जून को धनबाद सहित संताल के जिलों जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है. इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 2 जुलाई तक राज्य के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-teacher-leader-dies-of-heart-attack-wave-of-mourning/">धनबाद:

हार्ट अटैक से शिक्षक नेता का निधन, शोक की लहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही