Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बंगाल की खाड़ी में सक्रिय दो साइक्लोनिक सरकुलेशन के प्रभाव से धनबाद जिले में पोस्ट मानसून की बारिश ने दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं व दुकानदारों को परेशान किया. नवमी और दशमी को मौसम ने थोड़ी राहत दी. दो दिनों में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई. ज्यादा समय मौसम अच्छा रहा. मौसम अनुकूल देख मेला घूमने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु निकले. विगत 24 घंटों के दौरान धनबाद जिले के पंचेत में 16.6, मैथन में 7.6 और पुटकी में 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई. जामताड़ा में 11, देवघर में 9 और गिरिडीह के बेंगाबाद में दो मिली मीटर बारिश दर्ज की गई.
धनबाद: दशहरा में भी रहा मानसून का असर, श्रद्धालुओं को किया परेशान
Last Updated: Oct 06, 2022 12:00 AM (IST)