Search

 
 
 

धनबाद : मानसून पड़ा कमजोर, बूंदाबांदी व बादलों ने बढ़ाई उमस

 

4 जुलाई को संथाल परगना क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी

Dhanbad : धनबाद जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिसकी वजह से मानसूनी बादल आ तो रहे हैं, लेकिन बूंदाबांदी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं. मानसूनी बादलों के धोखे का असर तापमान पर भी पड़ा है.  अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. बूंदाबांदी और बादलों ने उमस बढ़ा दी है. लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं.

सुबह में छाए काले बादल, पर नहीं हुई बारिश

धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में 3 जुलाई को सुबह की शुरुआत काले बादलों से हुई. घने बादल छाए, जिससे अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी. लेकिन दोपहर होते-होते आसमान से बादल गायब हो गए. धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया.

मौसम विभाग ने संथाल के लिए जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 4 जुलाई को संथाल परगना के जिलों देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ व साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 7 जुलाई तक राज्य में कई स्थानों पर, जबकि 8 व 9 जुलाई को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-power-crisis-in-sindri-people-are-suffering-every-night/">धनबाद

: सिंदरी में बिजली संकट, हर रात तकलीफ में गुजार रहे लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही