Search

 
 
 

धनबाद: कमजोर पड़ा मानसून, लोगों को सता रही है उमस भरी गर्मी

 

अब तक 72 प्रतिशत कम हुई बारिश, 3 जुलाई को झमाझम की आस

Dhanbad : कमजोर मानसून के कारण विगत 24 घंटे के अंदक जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. साथ ही बादलों की वजह से भी लोगों ने उमस भरी गर्मी का एहसास किया. दिन में एक दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई. मगर दोपहर में लोग पसीने से तरबतर रहे. अगले तीन चार दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना के साथ उमस भरी गर्मी का एहसास होता रहेगा. धनबाद जिले में एक जून से एक जुलाई के बीच प्री-मानसून और मानसून के दौरान सामान्यतया 219.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती रही है. लेकिन इस वर्ष इस अवधि में अब तक मात्र 61.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है, जो सामान्य तुलना में 72 प्रतिशत कम है. मौसम विभाग ने तीन जुलाई को धनबाद जिला सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग स्थित संताल के देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज में भारी वर्षा की संभावना जताई है. कमजोर मानसून के बीच 3 जुलाई को होने वाली बारिश से किसानों को काफी उम्मीदें हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही